11 Low Budget वेडिंग टिप्स – कम खर्च में आलीशान शादी करने के तरीके

0
250
11 Low Budget वेडिंग टिप्स - कम खर्च में आलीशान शादी करने के तरीके

शादी का भव्य आयोजन एक वास्तविक चीज़ है। आज के समय विवाह समारोह इतना बदल गया है कि अब यह एक तरह का पूरा उद्योग बनता जा रहा है जिसमें खर्चों की कोई कमी नहीं है और चाहे जितना पैसा खर्च कर दे, कम ही है। लेकिन आप विवाह समारोह के खर्च को कम करना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ सुझाव और तरकीबें हैं। आप अपने विवाह के खर्चे कम करने के लिए यह सभी युक्तियां पढ़ें जो आपको अवश्य पता होनी चाहिए!

11 तरीके से विवाह के खर्च कम करें – Low Budget वेडिंग टिप्स

1. दूल्हा दुल्हन का शादी का जोड़ा

दूल्हा दुल्हन का शादी का जोड़ा

दूल्हा दुल्हन का शादी का जोड़ा काफी मंहगा आता है। इसलिए शादी का जोड़ा लेने के लिए आप चाहे जितना पैसा खर्च कर दे वो आपको कम ही लगेगा। लेकिन क्या सिर्फ एक बार इस जोड़े को पहनने के लिए हजारों लाखों में पैसे खर्च करना सही है। अगर आप चाहें तो शादी के जोड़ों को किराए पर ले सकते है जिसकी शुरआत मात्र 2800₹ से हो जाती है। किंतु विवाह जीवन का एक अहम हिस्सा है इसलिए हर किसी के अपने विचार और अपेक्षाएं होती है। अतः आप चाहे तो इसे किराए पर लेने की बजाय खरीद भी सकते हैं।

कांजीवरम साड़ी की 10 सबसे खूबसूरत डिजाइन

2. विवाह के लिए दुल्हन के गहने

विवाह के लिए दुल्हन के गहने

दुल्हन के विवाह के गहने बहुत महंगे आते है। आपको गहनों की ऐसी- ऐसी वरायटी मिलेगी जिसके लिए आपका अच्छा खासा बिल आ सकता है। परंतु आपके गहनों का खर्चा आपके बजट के ऊपर जा रहा है तो आप इसे किराए पर ले सकते हैं या ऑनलाइन खरीद सकते है जिसकी शुरुआत 2000₹ से हो जाती है।

3. इन्विटेशन कार्ड

जब पूरा इंडिया डिजिटल हो रहा है तो आप क्यों नहीं? पेपर इन्विटेशन कार्ड को त्यागें और डिजिटल इन्विटेशन कार्ड को अपनाएँ।  इससे आपका समय और पैसा दोनों बचेगा। एक इन्विटेशन कार्ड बनाएं और अपने सभी दोस्तों और परिवार को भेज दे और आपका काम पूरा हो गया।

4. ऑफ-सीजन शादी की तारीख

शादी की तारीख आपके बजट में बहुत बड़ी भूमिका निभाती है। यदि आप ऑफ-सीज़न के दौरान शादी करने की योजना बनाते हैं, तो आपके पास बहुत सारे विकल्प होते हैं जिसमें सस्ते मैरिज हॉल से लेकर कैटरर्स मिल जाते हैं क्योंकि ऑफ सीजन के समय विवाह स्थल अपने रेट्स में कटौती करते हैं और भारी छूट की पेशकश करते हैं। इसका एक फायदा यह भी है कि आपका फंक्शन किसी अन्य व्यक्ति के फंक्शन के साथ नहीं टकराते!

5. शादी में आने वाले गेस्ट

शादी में आने वाले गेस्ट का चुनाव करना कठिन विकल्प होता है पर शादी एक अंतरंग मामला होना चाहिए जिसमें केवल आपके करीबी और प्रियजन ही विवाह के साक्षी बनें। अगर आप बहुत दूर के रिश्तेदारों को शादी में आमंत्रित करने से बचते हैं जो सिर्फ शादी में आकर खाना खाना पसंद करते हैं तो इसमें आपका फायदा हो सकता है। इसलिए मेहमानों की सूची न्यूनतम रखें, जिससे आप कुछ पैसे और सिरदर्द से बच जाएंगे।

6. विवाह में भोजन का सही मेनू चुने

आजकल अगर किसी शादी में 78 अलग-अलग प्रकार के व्यंजन नहीं हैं, तो इसे “काफी अच्छा” नहीं माना जाता है। एक इंसान भला कितने ही व्यंजन खा सकता है। अगर आप अंतरराष्ट्रीय व्यंजन की बजाय भारतीय व्यंजन का चुनाव करते हैं तो यह आपको कम खर्च में उपलब्ध हो सकता है। अतः आप विवाह में भारतीय फल और सब्जियों को चुने जो की सरलता से एवं कम खर्च में आपके आसपास के क्षेत्र में उपलब्ध हो जाते है। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के भोजन की जगह सीमित भोजन रखें, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि भोजन स्वादिष्ट और अच्छा बने। क्योंकि ज्यादातर यह देखा जाता है कि भोजन की बर्बादी बहुत होती हैं इसलिए भोजन स्वादिष्ट होगा तो इसकी बर्बादी भी कम होगी। इसलिए विवाह में भोजन का सही मेनू चुनना बहुत जरूरी है।

रोमांटिक लव कोट्स फॉर हस्बैंड

7. विवाह स्थल का चुनाव

विवाह स्थल का चुनाव करना बहुत जरूरी होता है। आप विवाह स्थल के लिए एक अनोखी जगह आज़माएं जैसे कि उद्यान, खुली जगह, लॉन आदि। कोई भी जगह जो एक विशेष स्मृति रखती है वह विवाह के लिए एकदम सही लगती है और खर्च भी कम लगता है। लेकिन अगर आप यह सोचते हैं कि आप घर से या घर के आगे- पीछे किसी खुली जगह शादी समारोह रखते है तो आपका खर्चा बचेगा तो ऐसा बिल्कुल नहीं है क्योंकि वहां आपको टेबल, चेयर से लेकर टेंट, लाइट, सजावट आदि सभी चीज का खर्च खुद करना पड़ेगा, जो मैरिज हॉल या होटल के बुकिंग की तुलना में ज्यादा पड़ जाता है।

8. शादी से पहले के फंक्शन

आजकल शादी से पहले के फंक्शन पर लाखों रुपए खर्च कर देना बहुत ट्रेंड पर है। मेहंदी, हल्दी, चूड़ा, संगीत इत्यादि का होना आवश्यक है पर इसके लिए बहुत ज्यादा पैसे खर्च करना उचित नहीं। आप इन सभी कार्यों को एक में मिला सकते हैं या एक ही दिन रख सकते हैं!  मेहंदी के लिए घर पर ही सुंदर सा सेटअप करें और कोरियोग्राफर को नियुक्त करने के बजाय यूट्यूब ट्यूटोरियल की मदद लें। घर में ही हल्दी-चूड़ा का आयोजन भी किया जा सकता है। जिससे आपका बजट ज्यादा ऊपर नहीं जायेगा।

9. DIY सजावट

इस समय सजावट की दरें बहुत अधिक हैं। फूलों की सजावट पर कम से कम एक लाख का खर्च आता है। आप अपने चचेरे भाई-बहनों की मदद से घर पर ही इंस्टाग्राम की मदद से DIY सजावट कर सकते हैं जो की देखने में भी बहुत सुंदर लगते हैं और चीजों का इस्तेमाल भी सही तरह से हो जाता है।

10. फोटोग्राफी के लिए सही चुनाव

फोटोग्राफी के लिए ऐसे ऐसे कैमरे इस्तेमाल किए जाते हैं और प्री वैडिंग शूट्स, रील्स, मूवीज बनाई जाती हैं जिनमें लाखों का खर्च आ जाता है। इसलिए फोटोग्राफी के लिए सही चुनाव करना बहुत जरूरी है ताकि आपका बजट न डगमगा जाए। आप चाहे तो अपने दोस्तों या रिश्तेदारों की मदद से भी अपनी फोटोग्राफी करवा सकते हैं या किसी दोस्त के पास कैमरा हो तो उसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

11. डिस्काउंट के लिए पूछे

“डिस्काउंट मांगना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है।” हमारी माताओं ने हमें अच्छे से मोलभाव करने की कला सिखाई है। इसलिए अपनी कला का प्रयोग करें और बेशर्मी से हर संभव छूट की मांग करें।

अगर आप ऊपर बताए गए ११ तरीकों का ध्यान रखते हैं तो आप आसानी से विवाह के खर्चे को कम कर सकते है। मैं आशा करती हूं कि आपको मेरा 11 तरह से करें विवाह के खर्चे कम लेख पसंद आया होगा।

दुल्हन के लिए पंजाबी चूड़ा डिजाइन

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें