प्लस साइज दुल्हन ब्राइडल लहंगा चुनते समय रखें इन बातों का ख्याल

0
260
प्लस साइज दुल्हन ब्राइडल लहंगा चुनते समय रखें इन बातों का ख्याल

लड़की चाहे प्लस साइज हो या ज़ीरो साइज लेकिन हर किसी की ख्वाहिश होती है, कि वे अपनी शादी में सबसे खूबसूरत दिखे इसलिए वे अपने आउटफिट, ज्वेलरी और मेकअप को लेकर काफी फ़िक्रमंद होती है। वे अनगिनत मार्केट्स के चक्कर लगाती है ताकि उनके आउटफिट और ज्वेलरी बिल्कुल परफेक्ट हो सके। लेकिन उसके बावजूद वे कई बार ऐसी गलती कर देती हैं, कि उनका ब्राइडल लुक परफेक्ट नहीं आ पाता जिसके बहुत से कारण हो सकते है। जिसमें सबसे बड़ा कारण है अपनी बॉडी शेप के अनुसार अपना ब्राइडल लहंगा choose ना करना। खासतौर पर जब प्लस साइज दुल्हन ऐसा करती है, तो उनका लुक निखर कर नहीं आ पाता। जिसके बारे में हम नीचे विस्तार से बात करेंगे –

इसे भी पढ़े –
दुल्हन के लिए हल्दी स्पेशल आउटफिट

प्लस साइज दुल्हन रखें इन बातों का ख्याल

आमतौर पर देखा गया है कि लड़कियां किसी सेलिब्रिटी या अपने पसंदीदा एक्ट्रेस के ब्राइडल लुक से प्रेरित होकर अपने लहंगे का चुनाव करती हैं और मेकअप choose करती हैं लेकिन यह तरीका बिल्कुल गलत है। दरअसल लड़कियों को अपने आउटफिट का चुनाव अपने बॉडी टाइप या बॉडी शेप के अनुसार करना चाहिए। आमतौर पर तीन तरह के बॉडी टाइप्स होते हैं जैसे –

  • टॉप हेवी या एप्पल शेप्ड
  • बॉटम हेवी या पीयर शेप्ड
  • ऑवर ग्लास शेप

Body type के अलावा लडकियों की clothing size क्या है यह भी ब्राइडल लहंगा चुनते समय बहुत महत्व रखता है, विशेष तौर पर जब दुल्हन प्लस साइज हो। दरअसल प्लस साइज दुल्हन को अब ब्राइडल लहंगा चुनते समय बहुत सी बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है तभी वह अपनी ब्राइडल लुक को परफेक्ट कर सकती हैं। नीचे हम कुछ ऐसे ही टिप्स बता रहे हैं, जिससे प्लस साइज दुल्हन को ब्राइडल लहंगा choose करते समय काफी मदद मिलेगी।

गहरे रंग के लहंगे का चुनाव जरूर करें

प्लस साइज ब्राइड को गहरे रंग के लहंगे का ही चुनाव करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से ब्राइड थोड़ी स्लिम लगती हैं और काफी खूबसूरत लगती है। इसलिए लहंगा चुनते समय गहरे रंग के ही लहंगे का चुनाव करें। लेकिन यदि आप लाइट शेड में लहंगे का चुनाव करना चाहती हैं तो पेस्टल या बेबी पिंक कलर के लहंगे का चुनाव कर सकती हैं लेकिन कोशिश करें कि गहरे रंग के ही लहंगे का चुनाव करें क्योंकि प्लस साइज ब्राइड पर डार्क कलर के लहंगे ज्यादा खूबसूरत लगते हैं।

बेस्ट रहेगा ए लाइन लहंगा

प्लस साइज ब्राइट के लिए हमेशा के लाइन लहंगा सबसे बेहतर होता है इसलिए प्लस साइज ब्राइट को हमेशा एलाइन लहंगे का ही चयन करना चाहिए यदि आप एलाइन लहंगे को और ज्यादा हैवी बनाना चाहते हैं तो आप लहंगे के नीचे साइड में और लेफ्ट लगवा सकते हैं लेंगे के बॉर्डर पर फील्ड वर्क भी करवा कर अपने लहंगे को एक नया स्टाइल दे सकते हैं।

ब्लाउज कुछ इस तरह से होना चाहिए

प्लस साइज ब्राइड को लहंगे पर का ब्लाउज बनाते समय भी कुछ बातों को हमेशा ध्यान में रखनी चाहिए। जैसे कि उन्हें कभी भी बंद गला या फिर कम डिप ब्लाउज नहीं बनाने हैं। इसके अलावा शॉर्ट चोली के ब्लाउज कभी भी ना बनाए। ध्यान रखें कि प्लस साइज ब्राइडल को फुल कवरेज वाले ब्लाउज ही पहने चाहिए ताकि पेट का एक्स्ट्रा फैट ना दिखे और साथ ही वे फुल और स्ट्रक्चर स्लीव्स पहने इनसे उनका ब्राइडल लुक और निखर कर सामने आएगा।

See Alsoब्राइडल नेल आर्ट डिजाइन

हाई वेस्ट लहंगे का करे चयन

प्लस साइज ब्राइड को हाई वेस्ट लहंगे ही बनवाने चाहिए। हालांकि वर्तमान में इस तरह के लहंगे का चलन काफी ज्यादा है और हाई वेस्ट लहंगे पहनने से थोड़ा स्लिम लुक भी दिखाई देता है इसलिए विशेषकर प्लस साइज ब्राइट को यही मशवरा दिया जाता है, कि उन्हें हाई वेस्ट लहंगा ही चुनना चाहिए ताकि वह ज्यादा फैट ना दिखे।

घेरदार लहंगे से रहे दूर

प्लस साइज ब्राइड्स को घेरदार लहंगे से दूर रहना चाहिए। अधिकतर लड़कियां ट्रेंड को फॉलो करने के कारण या दूसरों को कॉपी करने के चक्कर में अधिक घेर वाले या कलीदार लहंगे का चुनाव कर लेती हैं। लेकिन प्लस साइज ब्राइड्स के लिए यह लहंगा बिल्कुल अच्छा नहीं होता, क्योंकि इस तरह के लहंगे अधिक वॉल्यूम क्रिएट करते हैं जिससे कि प्लस साइज ब्राइड्स और भी ज्यादा मोटी दिखने लगती हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप जितना हो सके उतना कम घेर या कली वाले लहंगे का ही चुनाव करें।

इस तरह से दुपट्टे कैरी करें

लहंगे पर कई अलग-अलग स्टाइल से दुपट्टे कैरी किए जाते हैं। प्लस साइज ब्राइड्स को कभी भी ओपन स्टाइल दुपट्टा ड्रेपिंग नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा स्टाइल करने से ब्राइड और भी ज्यादा फैट दिखने लगती हैं। जिससे उनका ब्राइडल लुक परफेक्ट नहीं आता। इसलिए प्लस साइज ब्राइड्स को लहंगा पर दुपट्टे बहुत अच्छी तरह से पिनअप करके लेनी चाहिए और कोशिश करे कि दो दुपट्टे कैरी करें एक घूंघट के लिए और एक लहंगे पर के लिए।

छोटे और लाइट वर्क के लहंगे ही चुने

मार्केट में कई तरह की लहंगे देखने को मिल जाएंगे जरी वाले, हेवी वर्क वाले ब्रॉड एंब्रॉयडरी वर्क वाले, प्रिंट वाले आदि। लेकिन यदि बात आती है, प्लस साइज ब्राइड के लिए लहंगे का चुनाव करने की तो यही चेतावनी दी जाती है कि उन्हें बड़े पैच वर्ग या प्रिंट वाले लहंगे का चुनाव कभी भी नहीं करना चाहिए और ना ही हेवी और ब्रॉड वर्क वाले लहंगे का चुनाव करना चाहिए। दरअसल प्लस साइज ब्राइड को छोटी और लाइट वर्क के लहंगे का ही चयन करना चाहिए इसके अलावा कोशिश करें कि वर्टिकल लाइन में ही लहंगे पर एंब्रॉयडरी आदि करवाएं, क्योंकि होरिजेंटल लाइन से फैट लुक आता है।

रॉ सिल्क या सिल्क फैब्रिक वाले लहंगे बेहतर

लहंगे के लिए सही फैब्रिक का चुनाव करना भी बहुत जरूरी होता है, खासतौर पर जब ब्राइड प्लस साइज की हो तो। डिजाइनर का कहना है कि रॉ सिल्क या सिल्क फैब्रिक से बने आउटफिट्स प्लस साइज के दुल्हन के लिए काफी बेहतरीन ऑप्शन होते हैं, क्योंकि इस तरह के फैब्रिक में ब्राइड ज्यादा फैट नहीं दिखाई देती जबकि रेशमी कपड़े या वाल्वेट के कपड़े में लोग अधिक मोटे दिखाई देते हैं।

सिंगल रंग के लहंगे का करे चुनाव

जब ब्राइड प्लस साइज की हो तो उन्हें सिंगल कलर की ही ब्राइडल लहंगे का चुनाव करना चाहिए, क्योंकि सिंगल कलर के कपड़े पहनने से लोग लंबे और स्लिम दिखाई देते हैं। यदि आप कंट्रास्ट में या कॉन्बिनेशन में लहंगे बनवाते हैं तो आप का लुक ज्यादा निखर कर नहीं आएगा। लेकिन कुछ कॉन्बिनेशन ऐसे भी है जिसमें प्लस साइज की ब्राइड लहंगे बनवा सकती है जैसे कि लाल और गुलाबी का कॉन्बिनेशन काफी अच्छा है। इसमें ब्राइड ज्यादा मोटी नहीं लगती बल्कि अच्छी दिखती है और थोड़ी स्लिम भी लगती हैं।

निष्कर्ष

आज का यह पोस्ट यहीं पर समाप्त होता है, आज के इस लेख में हमने आपको प्लस साइज दुल्हन को ब्राइडल लहंगा चुनते समय किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए उसके बारे में विस्तार से बताया है। उम्मीद करते हैं, हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपके लिए मददगार साबित हुई होगी। यदि आपको इस लेख से संबंधित और अधिक जानकारी चाहिए तो नीचे कमेंट के माध्यम से हम से संपर्क कर सकते हैं और आपसे निवेदन है, कि इस लेख को शेयर करें ताकि दूसरों को भी इससे मदद मिल सके।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें