दुल्हन के लिए पंजाबी चूड़ा डिजाइन – Punjabi Bridal Chooda 2024

0
1054
दुल्हन के लिए पंजाबी चूड़ा डिजाइन

दुल्हन की ग्रेस उसके चूड़े से ही बनती है, जैसे ही दुल्हन पर नज़र जाती है तो साथ ही उसके हाथों का चूड़ा हमें अट्रैक्ट करता है। अगर हम इंडियन वेडिंग की बात करें तो दुल्हन के लिए चूड़ा पंजाबी चूड़ा डिजाइन उसके श्रृंगार का एक एहम हिस्सा है। कुछ दशक पहले सिर्फ पंजाबी दुल्हन ही चूड़ा पहना करती थी लेकिन अब हमारे देश में किसी भी दुल्हन का श्रृंगार बिना चूड़े के पूरा नहीं होता है। पंजाब में दुल्हन को चूड़ा पहनाने की भी रस्म होती है जिसे उसके मामा जी के द्वारा शादी वाले दिन निभाई जाती है जिसे सांत कहा जाता है।

आज हम अपने आर्टिकल में दुल्हन के लिए पंजाबी चूड़ा डिजाईनस लेकर आए हैं। अब ऐसा नहीं है कि दुल्हन को सिर्फ लाल या मेहरून रंग का चूड़ा ही पसंद आए, अब समय के साथ पसंद भी बदल गई है। आज के समय में इंडियन दुल्हन को आयवरी गोल्डन तथा रेड और वाइट कलर में भी चूड़ा पसंद आने लगा है। आईए जानते हैं ऐसे ही कुछ खास दुल्हन के पंजाबी चूड़ा डिजाइन को!!

पायल और बिछिया का महत्व

दुल्हन के लिए पंजाबी चूड़ा डिजाइन(Punjabi Chuda Design for Bride)

  • ट्रेडिशनल रेड चूड़ा(Traditional Red Bangle)

रेड कलर का चूड़ा शुरुआत से ही दुल्हन के हाथों की शोभा को बढ़ाता है। इसमें ज्यादा रंग शामिल नहीं हैं बस लाल रंग की दुल्हन चूड़ी डिजाईन के साथ आयवरी कलर का मिक्सचर है। ये सिंपल कॉम्बिनेशन भी बहुत सुंदर लगता है। जिस दुल्हन ने लंबे समय के लिए चूड़ा पहनना है उनके लिए ये सबसे बढ़िया आप्शन है।

Traditional Red Bangle

  • कस्टमाइज़ड चूड़ा डिजाईन(Customized Bangle Design)

समय के साथ जहाँ सब कुछ बदल रहा है वहाँ चूड़े का डिजाईन भी बदल गया है। अब दुल्हन अपने हिसाब से तथा पसंद से अपने हाथ के चूड़े को कस्टमाइजड कर सकती हैं। अपने चूड़े में दुल्हन अपना और अपने पति का नाम भी लिखवा लेती हैं। या इसके इलावा वो अपनी ड्रेस के मैच का चूड़ा भी पहनती हैं। आजकल ये ट्रेंड ब्राइडल चूड़ा डिजाईन 2024  में लेटेस्ट है।

कस्टमाइज़ड चूड़ा डिजाईन

  • कुंदन ब्राइडल चूड़ा डिजाईन(Kundan Bridal Bangle Design)

ये चूड़ा उन दुल्हनों में पोपुलर है जिनकी शादी की ड्रेस में कुंदन का काम होता है। कुंदन की चमक को बनाए रखने के लिए दुल्हन इस शादी के चूड़ा डिजाईन को बहुत पसंद करती हैं। इस चूड़े को दुल्हन जब तक चाहे पहन सकती हैं। इसकी चमक दुल्हन के रूप को निखार कर रखती है। बाज़ार में शादी के चूड़े में बड़े औरर छोटे हर तरह के कुंदन मिल जाते हैं तो दुल्हन अपनी पसंद के हिसाब से खरीद सकती हैं।

कुंदन ब्राइडल चूड़ा डिजाईन

  • लटकन वाला दुल्हन चूड़ा डिजाईन(Tassel Bridal Bangle Design)

लटकन का रिवाज़ लेडीज के फैशन में खत्म नहीं हुआ है। कपड़ों से लेकर चूड़े तक लटकन का स्टाइल अपनी जगह बनाए हुए है। लटकन वाला चूड़ा एक यूनिक चूड़ा डिजाईन है। लटकन के आपको अनेकों डिजाईन मार्किट में मिल जाएंगें। इस दुल्हन चूड़ा डिजाईन में आपको हर रंग का चूड़ा मिल जाएगा। आप अपनी ड्रेस के हिसाब से चुन सकती हैं।

Tassel Bridal Bangle Design

  • राजवाड़ी चूड़ा डिजाईन(Rajwadi Bangle Design)

राजवाड़ी चूड़ा भी इंडियन दुल्हन की पसंद है। इसमें हुआ मीनाकारी का वर्क बहुत ही आकर्षक होता है। इसके इलावा इस शादी चूड़ा सेट में आपको पर्ल तथा स्टोन स्टड वर्क भी मिल जाएगा। सबसे अच्छी बात है की इस चूड़े को भी दुल्हन अपने हिसाब से कस्टमाइजड कर सकती हैं। वैसे तो इसे किसी भी रंग में लिया जा सकता है लेकिन ज्यादातर ये पीले, लाल तथा आयवरी कलर में ही चलता है।

राजवाड़ी चूड़ा डिजाईन

  • कलरफुल चूड़ा डिजाईन(Colorful Bangle Design)

मल्टीकलर चूड़ा डिजाईन आज के समय में ट्रेंड में है। दुल्हन इसे पसंद करती हैं ताकि जब तक वो चूड़ा पहने तो उनकी हर कलर की ड्रेस के साथ ये मैच हो जाए। इसी वजह से इसे पंजाबी चूड़ा न्यू डिजाईन में शामिल किया गया है। इस चूड़े में सभी बेसिक कलर्स तो आते ही हैं इसके इलावा इसमें आप और किसी कलर की भी दुल्हन चूड़ी डिजाईन ऐड करवा सकती हैं तथा अपने चूड़े को हर ड्रेस के साथ पहन सकती हैं।

कलरफुल चूड़ा डिजाईन

  • पिंक कलर में दुल्हन चूड़ा डिजाईन(Bridal Chuda Design in Pink Color)

गुलाबी रंग हर लड़की की पसंद होता है। यदि ये आपका भी पसंदीदा रंग है और आपने अपनी शादी के लिए पिंक कलर का लहंगा चुना है, तो पिंक चूड़ा आपके लिए परफेक्ट है। पिंक ब्राइडल चूड़ा ना सिर्फ गुलाबी लहंगा बल्कि पेल ब्लू, मिंट ग्रीन, बेज, गोल्डन, ऑफ व्हाइट जैसे हल्के रंग के द्रेस्सेस के साथ भी मैच करता है।

पिंक कलर में दुल्हन चूड़ा डिजाईन

आज हमने आपको ब्राइडल चूड़ा स्टाइल्स के बारे में बताया है। उम्मीद है आपको अच्छा लगा होगा।

दुल्हन के लिए चूड़े से रिलेटेड प्रशन (FAQ)

  • आखिर क्यों पहनती है पंजाबी दुल्हन चूड़ा?

चूड़े को पंजाबी दुल्हन के सोलह श्रृंगार का हिस्सा माना जाता है। हिंदु धर्म के अनुसार दुल्हन का चूड़ा पति-पत्नी के बीच के संबंध को मजबूत बनाता है और उनके घर में समृद्धि लाता है। यही कारण है कि पंजाबी दुल्हन चूड़ा अपनी शादी के कम से कम 40 दिनों तक अवश्य पहनती हैं।

  • चूड़ा कैसे पहना जाता है?

होने वाली दुल्हन को चूड़ा पहनाने की एक रस्म होती है जिसे पंजाब में सांत कहा जाता है। इस दिन लड़की के नानके से बहुत से उपहार आते हैं जिनमें से चूड़ा एक खास उपहार है। सांत की रस्म में लड़की का मामा कच्चे ढूध में चूड़े को धो कर पूरे विधि विधान से घर में हवन करवा कर दुल्हन को पहनता है।

  • शादी में दुल्हन कौन से कलर का चूड़ा पहनें?

शादी के दिन लाल रंग पहनना दुल्हन के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। इसलिए दुल्हन चूड़ा भी लाल रंग का ही पहना करती थीं, मगर अब समय के अनुसार सब बदल गया है। अब दुल्हन अपनी ड्रेस से मैचिंग का चूड़ा पहनना पसंद करती हैं। इसमें भी कोई प्रॉब्लम नहीं है आप चूड़ा पहनने से पहले लाल रंग की दो चूडियाँ पहन लें फिर उसके बाद किसी भी रंग का चूड़ा पहनें।

  • शादी के बाद चूड़े का क्या करें?

शादी के बाद लड़कियां कम से कम 40 दिन चूड़े को पहने रखती हैं। कोई कोई तो सवा साल तक भी पहनती हैं ये सब अपने कम्फर्ट पर निर्भर करता है। इसके बाद घर में अगर कोई लड़की है या ननद है तो उससे ब्राइडल चूड़ा उतरवा कर अपनी पसंद की चूडियाँ पहन सकती हैं। इस रस्म में अगर आपकी ननद चूड़ा उतरती है तो आप उसे शगन के रूप में तोहफा जरुर दें ऐसा करना हमारे रिवाज़ में है तथा शुभ माना जाता है।

  • दुल्हन के लिए चूड़ा कौन लाता है?

दुल्हन के लिए चूड़ा उसके नानके की तरफ से आता है। सांत वाले दिन से पहले लड़की उस चूड़े को देख नहीं सकती है ऐसा रिवाज़ है। मगर जैसे समय बदल रहा है तो लड़कियां अपनी पसंद का चूड़ा खरीद कर अपने मामा को पहले ही दे देती हैं।

जानिए भारतीय शादी में कौनसी रस्में

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें