दुल्हन की Best 7 Jewellery लाये रूप में निखार – गहनों से सजाएं अपना श्रृंगार

0
243
गहनों से सजाएं अपना श्रृंगार

दुल्हन की Best 7 Jewellery लाये रूप में निखार| दीवाली के बाद से ही wedding season start हो गया है। शादी के लिए दुल्हन के ढेर सारे dreams होते हैं और शादी का पूरा फोकस दुल्हन ही होती हैं। हम शादी में कपड़ों से लेकर गहनों तक सब चीजों को बहुत महत्व देते हैं। हर इक लड़की अपनी शादी के दिन बहुत ही खूबसूरत और सबसे अलग दिखना चाहती हैं।महिलाओं को दो ही चीज़ पसंद होती हैं, एक तो उनका dress-up और दूसरी उनकी jwellery. दुल्हन अपने लिए जितना ध्यान अपनी dress-up खरीदने में देती हैं तो उसे उतना ही ध्यान अपनी jwellery पर भी देना चाहिए, क्यूंकि ज्वैलरी ही एक ऐसी चीज़ है जो उसके look को आकर्षक बनाती है। आपके पैरों की पायजेब से लेकर तो सिर के मांगटिका तक सब unique होना चाहिए। हम इस लेख से जानते हैं कि दुल्हन के गहने कैसे होने चाहिए।

पायल और बिछिया का महत्व

*गहनों की खरीदी*

आप यदि शादी के लिए ज्वैलरी खरीद रहे हैं तो आप अपने किसी पहचान वाले या किसी विश्वसनीय दुकान या शोरूम से हीं खरीदें, क्योंकि आजकल हम देखते हीं हैं कि ज्वैलरी के कितने फ्राड हो रहें हैं। आप अपनी डिजाइन और पसंद के माॅडल ज्वैलरी आर्टिस्ट को बता सकते हैं। सोने के गहने लेने से पहले उसकी गुणवत्ता संबंधित हाॅलमार्क जरूर देखें और‌ व्यापारी से ज्वैलरी का पक्का बिल भी अवश्य लें। बाजार में आजकल डायमंड और पर्ल ज्वैलरी भी बहुत चलन में हैं आप वह भी try कर सकती हैं।

दुल्हन की Best 7 Jewellery

*नेकलेस (Necklace)*

किसी भी दुल्हन के चमकते दमकते चेहरे की जान होता हैं,उसका नेकलेस या यूं भी कह सकते हैं कि इसके बिना दुल्हन के सारे श्रृंगार फीके हैं। यहीं एकमात्र ऐसी ज्वैलरी होती हैं जिसपर सबसे पहले फोकस किया जाता हैं। आप इसके लिए multilevel nacklace भी try कर सकती हैं, आजकल यह बहुत trend में हैं। इस nacklace में आप कई लेयर में मोती और डायमंड लगा सकते हैं। यह आपके face को स्टाइलिश लुक देगा। आप अपने outfits से मिलता जुलता एक अच्छा सा नेकलेस चुन सकती हैं।

*झूमके (ear-rings)*

कानों में लटकने वाले ये ईयररिंग्स भले ही छोटे-छोटे होते हैं,पर आपके गहनों के लिए एक तरह से सितारों का काम करते हैं। आप अपने नेकलेस से मैच करते हुए traditional jhumke पहनेंगी तो इतनी खुबसूरत लगेगी की किसी की भी नजर आपसे हटने वाली नहीं हैं। आप अपने ड्रेस अप के हिसाब से अपने Jhumke choose कर सकती हैं। आप चाहें तो गोल या लटकन वाले झूमके भी try कर सकते हैं। यह जरूरी नहीं है कि हर बार कोई गोल्ड या डायमंड वाली ईयररिंग्स पहनी जाएं, आजकल तो बहुत सारी ईयररिंग्स मार्केट में उपलब्ध हैं। आप चाहें तो नाम लिखे हुए भी झूमके try कर सकती हैं।

*मांगटिका (Mangtika)*

भारतीय महिलाओं के माथे पर पहने जाने वाला मांगटिका सबका ध्यान अपनी ओर खींचता हैं‌। आप अपनी हेयर स्टाइल को ध्यान में रखकर अपना मांगटिका select कर सकती हैं। इसके बीचो-बीच एक बड़ा डायमंड और आस-पास छोटे-छोटे डायमंड की कढ़ाई हो तो आपके head पर यह बहुत ही सुन्दर दिखाई देगा। ध्यान रहे कि बालों का हेयर स्टाइल इस प्रकार से हो कि आपका मांगटिका बार बार गिरे नहीं,वरना आपको हीं परेशानी उठानी होगी। यह वाकई आपके माथे पर बहुत हीं सुंदर दिखाई देता हैं।

*चुड़िया और बाजुबंद*

किसी भी दुल्हन के श्रृंगार का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता हैं उसकी चूड़ियां। चूड़ियां प्रतीक हैं उस खुशी की,जो  सम्मान और सौभाग्य उसे अपने ससुराल में मिलता हैं‌। किसी भी नई-नवेली दुल्हन की पहचान उसकी चूड़ियां हीं होती हैं। आप हरी, लाल,नीली, नारंगी किसी भी रंग की चूड़ियां अपने outfits के मुताबित पहन सकती हैं। पर्ल या गोल्ड की चूड़ियां और बाजूबंद भी आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा सकते हैं।

*अंगूठी (ring)*

किसी भी लड़की के लिए सबसे हसीं और खुबसूरत दिन होता हैं जब उसका husband उसे wedding ring पहनाता हों। आप चाहें तो इसे गोल्ड, प्लेटिनम के साथ डायमंड जड़ित अंगूठी भी पहन सकती हैं‌। अंगूठी का size इस प्रकार हो कि यह आपकी अंगुली में पूरी तरह से फिट हो जाएं। अंगूठी का डिजाइन और शेप थोड़ा हल्का हो तो ओर अच्छा लगेगा। इस तरह यह आपके हाथों का खुबसूरत look प्रदान करेगी।

*कमरबंद (waistband)*

South movies में आपने दुल्हन की कमर में लटकने वाली ज्वैलरी तो देखी हीं होगी, उसे हीं कमरबंध कहते हैं। आप कमरबंध पहनने को कितना हीं पूराने जमाने का शौक मान लें,पर यह आपकी bridal jewellery का अनिवार्य हिस्सा हैं‌।‌ आप चाहें तो floral कमरबंद से लेकर तो गोल्ड जंजीर वाले कमरबंद का उपयोग कर सकते हैं। यह brides की पसंदीदा ज्वैलरी होती हैं जो आपके look में जबरदस्त निखार लाने का कार्य करती हैं।

*पायल और बिछिया*

तैयार होने पर ज्वैलरी के सबसे अंतिम पर आती हैं पायल और बिछिया,जिस पर bride कोई ध्यान नहीं देती हैं। आप अपने पैरों में सोने या चांदी की बिछिया के साथ छोटे-छोटे घुंघरू भी लगा सकती हैं,जिसकी मधूर आवाज आपको मोहित करेगी। बाजार में कई तरह की बिछिया और पायल की नई नई वैरायटी available हैं,आप उनमें से कोई भी पायल या बिछिया try कर सकती हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें