शादी गिफ्ट आइडियाज- अपनों को उनकी शादी पे दें ये 10 बहतरीन गिफ्ट्स!!

0
258
शादी गिफ्ट आइडियाज

शादी में गिफ्ट देना एक रिवाज़ तो है ही और साथ ही दूल्हा और दुल्हन के लिए अपने प्यार को जताने का भी एक आसान तरीका है| पर जब बात गिफ्ट देने की आती है तो सबसे पहले ये सवाल मन में आता है कि शादी पर क्या बहतरीन गिफ्ट्स देना चाहिए? (What gift to give on wedding?) तो आज हम आपके इस प्रशन का उत्तर लेकर आए हैं, हम आपको बताएंगे टॉप 10 शादी गिफ्ट आइडियाज (Top 10 wedding gift ideas) के बारे में!!GP-1शादी का गिफ्ट कुछ खास होना चाहिए ताकि आपका दोस्त या रिश्तेदार आने वाले कई सालों तक आपके गिफ्ट को याद रखे| अगर आप चाहे तो आप कुछ ऐसा गिफ्ट भी दे सकते हैं जो उनके लिए उसेफुल हो जैसे कि ट्रे सेट, खूबसूरत टी सेट या फिर कुछ और! चलिए जाने ऐसे ही 10 शानदार शादी गिफ्ट्स (Top 10 Marriage Gifts) के बारे में:

जोड़ो के लिए शादी के तोहफे (Wedding gifts for couples)

पहले बात करते हैं ऐसे शादी गिफ्ट आइडियाज के बारे में जो आप शादी वाले जोड़े को दे सकते हैं|

1.शादी के लिए गिफ्ट हैंपर (Wedding Gift Hamper)

आजकल मार्किट में बहुत से ऐसे गिफ्ट हैंपर मिल जाते हैं जो कि नए जोड़े के लिए काफी यादगार गिफ्ट हो सकता है| कपल्स को ये काफी पसंद भी आते हैं क्यूंकि ये गगिफ्ट हैंपर पर्सनलाइज चीजों से बना होता है। जैसे कि दूल्हा-दुल्हन की फोटो वाला मग, कपल्स के लिए टीशर्ट, उनकी प्यार भारी फ़ोटोज़ का कोलाज या फिर खाने-पीने की चीज़े जैसे कि चोकलेट, जूस पैकिंग और ड्राई फ्रूट्स आदि भी शामिल होती हैं| इन सब को आप एक बॉक्स में पैक करके शादी के गिफ्ट (Wedding Gift) के रूप में दे सकते हैं|GP-2

आप मार्किट से बना-बनाया शादी गिफ्ट हैंपर भी ले सकते हैं या फिर उसे कस्टमाइज भी कर सकते हैं|

2.वूडन LED पर्सनलाइज्ड लैंप

ये गिफ्ट शादी गिफ्ट आइडियाज 2023 (Wedding Gift Idea 2023) का सबसे खास आईडिया है| इसमें आप लड़का औए लड़की की फोटो या उनके नाम को वुडन लैंप में एन्ग्रेव करवा कर दे सकते हैं|GP-3

इसको वो अपने कमरे में लगाएंगे और जब भी उनकी नज़र आपके गिफ्ट पर पड़ेगी तो उनको आपकी याद जरुर आएगी| इस लैंप को वो रात की डिम लाइट की जगह पर भी यूज़ कर सकते हैं|

3.ब्लूटूथ स्पीकर

अगर आप अपने दोस्त के लिए शादी का यादगार गिफ्ट (Memorable gift for marriage) खोज रहे हैं, तो ब्लूटूथ स्पीकर एक काफी अच्छा गिफ्ट है| आजकल ये घर की एक जरूरतमंद चीज़ है क्यूंकि अगर घर में म्यूजिक बजता रहता है तो एक तो घर का माहौल अच्छा रहता है, और दूसरा घर के काम आसानी से हो जाते हैं क्यूंकि गानों में मन लगाने की ताकत होती है|GP-4

इसके साथ ही जब नया जोड़ा साथ में बेथ कर रोमांटिक म्यूजिक सुनता है तो उनका रिश्ता और भी गहरा हो जाता है| आजकल आपको मार्किट में बहुत सी कम्पनीज के अच्छे ब्लूटूथ स्पीकर हर साइज़ में मिल जाएंगे|

4.फोटो फ्रेम

फोटो फ्रेम शादी में देना पुराना गिफ्ट जरुर है पर जितना प्यार और अपनापन इस गिफ्ट में है वो शायद ही किसी दुसरे शादी गिफ्ट (Wedding Gifts) में मिल सके| फोटो फ्रेम के हजारों डिजाईन आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्किट में मिल जाएंगे|Photo Frame

अगर आपको शादी के लिए एक सस्ता गिफ्ट (Affordable and cost-effective Wedding gift) चुनना है तो एक प्यारा सा छोटा सा फोटो फ्रेम काफी attractive गिफ्ट है| ये आपकी चॉइस है कि आपको सिंगल फोटो फ्रेम चाहिए या आप एक कोलाज़ के लिए फ्रेम लेना चाहते हैं| अब तो आपको मार्किट में रेवोल्विंग फोटो फ्रेम्स भी मिल जाएंगे|

5.राधा कृषण का शो पीस

ये जोड़ी अटूट प्रेम का प्रतीक है| अगर आप शादी के जोड़े को राधा कृषण की फोटो या शो पीस गिफ्ट में देते हैं तो आप एक तरह से ये जता रहे हैं कि आप उनके प्यार को हमेशा अटूट देखना चाहते हैं|Radha Krishna

एक तरह से ये शादी गिफ्ट आईडिया (Wedding gift ideas for couples) कपल्स के लिए एक यूनिक तोहफा है जो उन्हें हमेशा प्यार में बंधे रहने के लिए कहता है| इसे जब वो अपने रूम में लगाएंगे तो भगवान उनकी सारी मनोकामनाएं पूरी भी करेंगे|

ये थे कुछ ऐसे तोहफे जो आप कपल को दे सकते हैं, अब अगर आप अपनी सिर्फ दोस्त या सहेली के लिए शादी गिफ्ट आइडियाज (Gift ideas for marriage) के बारे में जानना चाहते हैं तो आगे देखें|

शादी के लिए इंडिविजुअल तोहफे (Individual wedding gifts)

आप अपनी सहेली या दोस्त को अकेले-अकेले गिफ्ट भी दे सकते हैं, आईए जाने ऐसे कौन से गिफ्ट हैं जो उन्हें खास लगने वाले हैं|

6.दुल्हन के लिए मेकअप गिफ्ट हैंपर

एक दुल्हन के लिए मेकअप बहुत ही खास चीज़ है जिसकी जरूरत उसको आने वाले कई सालों तक पड़ती है| अगर आप अपनी फ़ास्ट फ्रेंड की शादी में जा रही हैं और ये सवाल मन में बार-बार आ रहा है कि फ्रेंड की शादी में क्या गिफ्ट दें (What to give on friend’s marriage) तो इसे अपने मन से निकल दीजिये| अपनी फ्रेंड के लिए जो कि दुल्हन बनने जा रही है, उसे मेकअप गिफ्ट हैंपर चुने|

आप चाहे तो अच्छी कंपनी का बना बनाया मेकअप सेट भी ले सकती हैं और अगर आप अपनी फ्रेंड की पसंद-नापसंद जानती हैं तो इस गिफ्ट को उस हिसाब से कस्टमाइज करें और अपनी सहेली को खुश करें|

7.एयर फ्रायर या सैंडविच मेकर

आपकी सहेली अपनी नई ज़िन्दगी की शुरुआत करने जा रही है| तो आप उसको एक ऐसा गिफ्ट दें जो उसके किचन के काम को आसान कर दे जैसे कि एयर-फ्रायर एक ऐसा किचन गिफ्ट है जिसमे वो तरह-तरह का लज़ीज़ खाना बनाके अपने घरवालों को खिला सकती है| और जब उसके घर के लोग उसकी डिश की तारीफ करेंगे तो वो आपको दिल से धन्यवाद देगी|

सुबह के नाश्ते के लिए सैंडविच एक बढ़िया आप्शन है| तो अगर आप अपनी फ्रेंड को उसकी शादी के तोहफे में सैंडविच मेकर देते हैं तो आप उसका काम आसान करने में मददगार होंगे|

8.इनक्रेडिबल वाच

हैंड वाच भी एक काफी अच्छा गिफ्ट आइटम (Wedding gift item) है इसीलिए हमने इसे अपनी शादी के लिए गिफ्ट आइटम लिस्ट (List of wedding gift items) में शामिल किया है| जब भी आपकी सहेली या दोष घर से बाहर जाएंगे तो हाथ में आपकी दी हुई घड़ी पहनेगें तो आपकी याद हमेशा उनके साथ रहेगी|

9.स्क्रैप बुक

अपनी फ्रेंड के लिए अपनी और उसकी दोस्ती की यादों की स्क्रैप बुक बनाएं और उसे उसकी शादी के तोहफे के रूप में गिफ्ट करें| आपका ये प्यारा और यूनिक गिफ्ट देखकर आपकी सहेली भावुक तो होगी ही और साथ ही ये गिफ्ट आपके साथ की निशानी बन कर हमेशा उसके साथ रहेगा|

10.कंप्यूटर डेस्क

अगर आपकी फ्रेंड वर्क फ्रॉम होम करती हैं तो एक प्यारा सा कंप्यूटर डेस्क उसके लिए काफी फायदेमंद शादी का गिफ्ट होगा| काम के साथ-साथ ये टेबल उसके घर की लुक को भी सुधार देगी| ये गिफ्ट देने से पहले आपको अपनी फ्रेंड से सलाह जरुर करनी चाहिए ताकि आप डेस्क की डाईमेनशन का ध्यान रख सकें|

तो दोस्तों ये थे 10 शादी गिफ्ट आइडियाज 2023! (Top 10 wedding gift ideas 2023) आप इनमें से कोई भी गिफ्ट शादी वाले जोड़े को दे सकते हैं| हमें उम्मीद है कि आपको हमारा आर्टिकल काफी पसंद आया होगा| हम हमेशा कोशिश करते हैं कि ऐसे ही यूनिक आइडियाज आपके साथ शेयर करें, अगर आपके मन में कोई भी ऐसा आईडिया है जिसके बारे में आप जानकारी लेना चाहते हैं तो जरुर हमें कमेंट करके बताएं| हम उससे रिलेटेड कंटेंट लेकर जल्द से जल्द आएंगें|

शादी गिफ्ट आइडियाज 2023 से रिलेटेड कुछ प्रशन (FAQs related to wedding gift ideas 2023!!)

·अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में कौन सा गिफ्ट देना चाहिए? (What is the gift to give on best friend’s marriage?)

आप अपनी बेस्ट फ्रेंड को एक ऐसा तोहफा उसकी शादी पे दें जो हमेशा उसके काम आये और वो आपको हमेशा याद रखें जैसे कि ज्वेलरी सेट, किचन का सामान, फोटो फ्रेम या फिर अपनी यादों से भारी स्क्रैप बुक|

·शादी के गिफ्ट में कौन-कौन सी चीज़ नहीं देनी चाहिए? (What things not to give as wedding gifts?)

शादी एक पवित्र बंधन है, और इसमें ऐसा गिफ्ट देना चाहिए जो उनके रिश्ते में प्रेम बनाकर रखे| उदहारण के लिए शादी में कैंची, चाकू या फिर कोई भी लोहे का सामना नहीं देना चाहिए| ऐसा माना जाता है कि शनि देव से संबंधित कोई भी सामान अगर हम तोहफे में देते हैं तो शनि दोष लगता है तथा आपसी रिश्ते खराब भी हो सकते हैं।

·जोड़ों के लिए शादी के तोहफे कौन से हैं? (What are the wedding gifts for couples?)

हमने आपको हमारे आर्टिकल में शादी के जोड़े के लिए खास तोहफों के बारे में बताया है, जिनमें से आप कोई भी तोहफा जोड़े को दे सकती हैं| इसके इलावा आप एक कम्फर्टनर सेट, डिनर सेट, माइक्रोवेव, आर्टिफीसियल शेल्फ तथा ऐसी कई शादी के लिए गिफ्ट आइटम हैं जो आप अपने जान-पहचान या रिश्तेदारों की शादी में दे सकते हैं|

·क्या शादी के गिफ्ट में हम शूज़ दे सकते हैं? (Can we gift shoes as a wedding gift?)

नहीं, शूज़ चाहे जितना भी अच्छी कंपनी का हो, महंगा हो पर ऐज़ ए गिफ्ट कभी नहीं देना चाहिए| ऐसा करना काफी अशुभ माना जाता है और ये भी माना जाता है कि अगर आप किसी को शूज़ गिफ्ट करते हैं तो वो इन्सान आपसे दूर चला जाता है|

·क्या भगवान की फोटो या मूर्ती देना एक अच्छा शादी गिफ्ट आईडिया है?

बहुत बढ़िया, अगर आप अपने किसी मित्र को उसकी शादी पर शिव परिवार की मूर्ति देते हैं तो आप उसे हमेशा सुखी परिवार का आशीर्वाद दे रहे हैं, और अगर आप राधा कृषण की तस्वीर शादी के गिफ्ट (Wedding gift) में देते हैं तो आप मनोकामना कर रहे हैं कि उनकी जोड़ी में प्यार और सत्कार हमेशा बना रहे| इसके इलावा अगर आप भगवान गणेश जी की मूर्ती देते हैं तो आप उनके परिवार में सुख-स्म्रिधि का वास चाहते हैं|

See Also-

What Is A CVO In Healthcare?

Beautiful Lehenga Choli Designs For Engagement

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें