शादी में गाए जाने वाले गीतों की लिस्ट – विवाह के समय कौन से गीत गाए जाते हैं

0
303
शादी में गाए जाने वाले गीतों की लिस्ट

शादी में गाए जाने वाले गीतों की लिस्ट – घर में शादी हो और ढोलक ना बजे, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। भले ही आज के जमाने में कितने भी बड़े बड़े स्पीकर लग जाएं, डीजे लग जाए या फिर कितने ही शानदार संगीत के प्रोग्राम कर दिए जाएं, लेकिन शादी का कोई भी फंक्शन हो, या कोई भी शुभ काम हो, बिना हमारे पारंपरिक गीतों के अधूरा ही होता है, पहले के जमाने में जब इतने बड़े-बड़े लाउडस्पीकर, डीजे और संगीत के लिए इसके हैवी फंक्शन होते ही नहीं थे, तो घर की औरतें ही सुबह से ढोलक लेकर बैठ जाती थी, और गलियों में गीतों के बुलावे लग जाया करते थे, झोली भर भर कर बताशे बांटे जाते थे। जैसे-जैसे वक्त बदलता जा रहा है, शादी के घरों में इन गीतों को गाने का चलन कम होता जा रहा है, लेकिन आज भी चाहे कितनी भी बड़े से बड़े परिवार या छोटे से छोटे परिवार की शादी ब्याह हो, इन पारंपरिक गीतों के बिना शादी फीकी ही लगती है, तो क्यों ना आज के आर्टिकल में इन पारंपरिक गीतों को भी शामिल किया जाए।

दोस्तों शादी में हमारे घर की बड़ी औरतें जैसे दादी, ताई, चाची मामी बुआ के गीतों से जो रौनक आती है, वैसी रौनक कोई भी बड़ा से बड़ा फंक्शन नहीं ला सकता, ढोलक की ताल पर घर की भाभी, दीदियों के ठुमके में जो मजा है,  वो बड़े-बड़े अच्छे से ऑर्गेनाइज किए हुए संगीत के प्रोग्राम में भी नहीं है, तो आज के आर्टिकल में आपको बताएंगे कुछ पारंपरिक गीत जो सदियों से हमारी शादियों की शोभा बढ़ाएं हुए हैं भले ही आज इनका चलन कम हो गया हो लेकिन जब तक शादी में इन गीतों का तड़का नहीं लगता, शादी ब्याह अधूरे ही लगते हैं, तो शादी के हर फंक्शन के लिए हम बता रहे हैं, कुछ गीतों की लिस्ट, जो आपके घर की शादी में चार चाँद लगा देंगे।

संगीत की तैयारियों में लगाए चार चाँद

सबसे पहले ढोलक की अक्षत कुमकुम से पूजा करके गणेश जी को निमंत्रण दिया जाता है, गणेश जी के नाम से गाये जाने वाले गीतों की लिस्ट ये है।

शादी में गणेश जी के निमंत्रण में गाए जाने वाले गीत

  1. आना शादी में करे मनुहार
  1. प्रथम निमंत्रण आपको गजानन सरकार

 

शादी में गाए जाने बाली नौबत का गीत, शादी चाहे लड़के की हो या लड़की की गणपति के निमंत्रण के बाद सबसे पहले नौबत गाई जाती है और यह सिर्फ एक ही दिन गाई जाती है

  1. नौबत बाज रही है

 

भात न्यौता देने के गीत

शादी में सबसे पहला फंक्शन होता है भात न्योतने जाना, इस रस्म में दुल्हन की माँ अपने भाई के घर, यानि दुल्हन के मामा के यहाँ भात न्यौता देने जाती है, इस अवसर पर इन इन गीतों का चलन है।

  1. भईया थोड़ा लाना भात महंगाई का जमाना
  1. भईया ऐसा लइयो भात, शहर में हो जाए शोर भारी
  1. नरसी का भात
  1. हमारे घर भातन रानी आई

 

लगुन के गीत

लड़की की लगुन चढ़ते समय जो माहौल होता है, वो बहती आँखे बयां कर देती हैं, लगुन लिखी जाती है उस समय घर की महिलाएं कुछ ऐसे गीत गाती हैं,

  1. धीरे से चलो प्यारी बन्नी तेरी लगुन लिखाई जाती है

  1. लिख रही है लगन की पाती

लड़के की लगुन में गाए जाने वाले गीत

ऐसे ही लड़के के घर में जब तिलक या फिर लगुन आती है तो वहां की बड़ी बूढ़ी औरतें जो गीत गाती हैं उन गीतों को लड़के की लगुन में गाए जाने वाली गीतों की लिस्ट में शामिल किया जाता है ऐसे ही कुछ गीतों के लिंग हम आपको अपने आर्टिकल में दे रहे हैं

  1. लगुन आई हरे हरे

 

  1. आजु तिलक चढ़े रघुनंदन के

 

हल्दी के समय के गीत दूल्हा और दुल्हन को जब हल्दी चढ़ती है, तब भी पारंपरिक गीत जरूर गाए जाते हैं दरअसल हल्दी चढ़ाने का रिवाज हमारे समाज में बरसों से है। यह कहा जाता है कि दूल्हा दुल्हन को हल्दी चढ़ने के बाद उनका रूप निखर जाता है, इसका एक और कारण है कि हल्दी लगने के बाद दूल्हा और दुल्हन इंफेक्शन से बच जाते हैं  दूसरा दूल्हा दुल्हन के घर से बाहर जाने की मना भी कर दी जाती है ताकि उन्हें किसी की नजर ना लगे। तो अपनी हल्दी को और खास बनाये हल्दी की रस्म में गाये जाने वाले गीतों के साथ।

  1. पीली पीली हल्दी बन्ने को लगाओ

  1. बन्ने को हल्दी लगाओ

  1. सोने के कटोरे में हल्दी चढ़ाओ

https://www.youtube.com/watch?v=4hPzHd6MRtg

  1. हरियाली को हल्दी लगाओ

मेहंदी के समय गाये जाने वाले गीत

अब जब शादी का फंक्शन है तो मेहंदी का लगना तो सबसे जरूरी है तो आज इस आर्टिकल में हम बता रहे हैं मेहंदी के समय गाए जाने वाले कुछ मेहंदी के पारंपरिक गीत की लिस्ट, जो आपकी मेहंदी और खास बना देंगे।

  1. मेहंदी के गीत (mashup)

  1. बन्नी को मेहंदी लगाओ

  1. गोरी के हाथों में मेहंदी लगाए

  1. हाथो में लिख कर मेहंदी से सजना का नाम

 

घुड़चढ़ी के गीत

अगर आपके घर में लड़की की शादी है तो लड़का घोड़ी पर चढ़कर बारात लेकर दुल्हन के घर जाता है, इसीलिए लड़के के घर में घुड़चढ़ी के गीत गाए जाते हैं तो आज के साथ कल में हम आपको बता रहे हैं घुड़चढ़ी के समय गाए जाने वाले गीतों की लिस्ट जिनकी मदद से आप बहुत ही बेहतरीन गीत चुन पाएंगे।

  1. बन्ना तेरी घोड़ी बनारस से आई

  1. घोड़ी बड़ी दूर से आई

  1. वृंदावन के कृष्ण कन्हैया, बरसाने की घोड़ी

  1. बन्नें तेरी घोड़ी सजी दरवाजे खड़ी

बन्ना गीत

अगर आपके घर में लड़के की शादी है तो लड़के की शादी में गाए जाने वाले गीतों को बनने के गीत कहते हैं, तो हम बता रहे हैं बन्ना के गीत की गीत की लिस्ट जो सभी एक से बढ़कर एक हैं।

  1. मेरा हरियाला बन्ना लाडला

  1. इचक दाना बिचक दाना

  1. मेरा बन्ना है फूल गुलाब

  1. सावन का महीना, बन्ने ने किया शोर

बन्नी गीत

अगर शादी लड़की की है तो लड़की के घर में बन्नी के गीत गाए जाते हैं तो हमने चुने हैं कुछ चुनिंदा बेहतरीन गीतों की एक कतार जिनमें से आप बनने के लिए बहुत ही प्यारे प्यारे गीत गा सकती हैं

  1. हमारे घर में शादी है

  1. मैं जन्मी थी जिस ही दिन से ना बिछुड़ी एक दिन को भी

  1. बाबुल का घर छोड़ कर बन्नी, हो गयी आज पराई
  2. बन्नी कर सोलह श्रृंगार तेरा बन्ना ब्याहने आया है

  1. छप गए हैं कार्ड लाडो तेरी शादी के

बंधाये गीत बधावा गीत

जब बन्ना और बन्नी के गीत गा लिए जाते हैं उसके बाद घर की औरतें बधाई के गीत गाती हैं जो बहुत ही शुभ होता है ऐसे तो घर में कोई भी पूजा हो या घर का कोई भी शुभ काम होगा बधावा जरूर गाया जाता है तो बधावा गीतों की लिस्ट आपके लिए दी गई है आप उनमें से अपने लिए अपना मनचाहा बधावा गीत सुनकर उसे गा सकते हैं।

  1. आज दिन सोने का हुआ महाराज

  1. बधाया लिए, अंगना लीपाये रखती रे

  1. आज तो बधाई बाजे रंगमहल में

https://youtu.be/bi97L6LdPJY

  1. आज बधाइयाँ बाजे से म्हाणे आंगणा

खेल के गीत शादी ब्याह के गीतों में सबसे मजेदार होती हैं खेल के गीत इन गीतों को गाते समय की बड़ी बूढ़ी औरतें गालियों का भी इस्तेमाल करती हैं और एक दूसरे की खिंचाई भी की जाती है सच में इस समय बहुत मजा भी आता है और वास्तव में शादी का असली मतलब इन गीतों के माध्यम से ही पता चलता है तो आज के आर्टिकल में लेकर आए हैं

शादी में गाए जाने वाले खेल के गीतों की लिस्ट

  1. कलयुग का जमाना आया है

  1. जिंदगी एक सफर है सुहाना

  1. मैं अंग्रेज़ी पढ़ी लिखी मेरे हाल बिगड़ गए मम्मी जी

  1. आया मोबाइल का जमाना

शादी के सभी गीतों इसके अलावा भी अगर हमारे आर्टिकल में कुछ रह गया हो तो हम नीचे एक लिंक दे रहे हैं जिसमें शादी से जुड़े सभी प्रकार के गीत आ जाएंगे तो आप इस लिंक पर क्लिक कर कर अपने मनचाहे गीतों को भूल सकते हैं और गा सकते हैं

तो दोस्तों आज के आर्टिकल में हमने आपको एक ही आर्टिकल में शादी में गाए जाने वाले अलग-अलग रस्मों के अलग-अलग गीतों की पूरी की पूरी लिस्ट उपलब्ध कराई है आपको आज का आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट में करके जरूर बताइएगा साथ ही अगर कुछ छूट गया हो तो हमें जरूर अवगत कराएगा धन्यवाद

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें