विवाह प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं | How to Apply for Marriage Certificate in Hindi

0
336
विवाह प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं How to Apply for Marriage Certificate in Hindi

हमारे हिंदू धर्म में वैसे तो अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेने से ही विवाह कंफर्म हो जाता है। मगर फिर भी विवाह को पंजीकरण (Vivah prman patr) करवाना यानी की विवाह प्रमाण पत्र बनवाना अब हमारे इंडिया में अनिवार्य कर दिया गया है अब भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने विवाह के बाद मैरिज सर्टिफिकेट जरूर बनवाना पड़ता है वही इस बात का पक्का सबूत है कि एक पुरुष और स्त्री की शादी हो चुकी है इसलिए आज हम आपके लिए विवाह प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं (How to make marriage certificate?) इसके लिए हर तरह की जानकारी लेकर आए हैं आप विवाह प्रमाण पत्र को ऑफिस में जाकर भी बनवा सकते हैं यानि कि ऑफलाइन तरीके से और इसके इलावा आप ऑनलाइन तरीके से भी अपनी शादी को रजिस्टर करवा सकते हैं।

आज हम आपको दोनों ही तरीके यानी की विवाह प्रमाण पत्र 2023 (Marriage certificate 2023) के बारे में हर तरह की जानकारी देने वाले हैं।

क्या है विवाह प्रमाण पत्र 2023?

सभी विवाहित जोड़ों को विवाह के उपरांत अपनी शादी को कोर्ट में रजिस्टर करवाना होता है जिससे उन्हें मैरिज सर्टिफिकेट (दिया जाता है जिसे विवाह प्रमाण पत्र (Marriage certificate) भी कहा जाता है। विवाह प्रमाण पत्र के माध्यम से औरतों के साथ होने वाली किसी भी तरह की कोई घरेलू हिंसा, बाल विवाह, धोखाधड़ी या तलाक आदि परेशानियों से दूर रखा जा सकता है। और मैरिज सर्टिफिकेट साथ होने से बहुत सारे अन्य डॉक्यूमेंट भी आप रेडी करवा सकते हैं।

क्या होता है विवाह प्रमाण पत्र यानी की विवाह पंजीकरण का मोटिव? (What is the motive of making a marriage certificate 2023?)

विवाह प्रमाण पत्र एक औरत और एक मर्द की शादी का सबूत होता है। इसके बारे में आप सब लोग जानते हैं कि हमारे भारत में विवाह के बाद कई महिलाओं को बहुत ही समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जैसे कि घरेलू हिंसा, पति की मृत्यु के बाद उसको घर से निकाल देना और भी बहुत ही समस्याए हैं जो केवल एक महिला ही समझ सकती है। इन समस्याओं को देखते हुए अब भारत सरकार ने विवाह पंजीकरण को अनिवार्य घोषित कर दिया है। जिससे कि महिलाओं के साथ अब किसी तरह के अन्याय को होने से रोका जा सके। ऐसा नहीं है कि केवल एक ही धर्म को मैरिज सर्टिफिकेट बनाना है, हमारे भारत के हर नागरिक यानी कि हर धर्म के विवाहित जोड़े को विवाह का पंजीकरण कराना अनिवार्य है।

विवाह प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं

विवाह प्रमाण पत्र के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी होते हैं? (What are the documents required for a marriage certificate?)

विवाह प्रमाण पत्र बनवाने के लिए वर और वधू के कुछ डाक्यूमेंट्स हैं जो होने बहुत जरूरी होते हैं। जैसे कि:

  • वर और वधु का आधार कार्ड
  • उनके शादी के समय की तस्वीर
  • शादी का निमंत्रण पत्र
  • वर और वधु का आयु प्रमाण पत्र
  • लड़का और लड़की दोनों के पासपोर्ट साइज की फोटोग्राफ्स
  • शादी के समय दो गवाह जिन्हें शादी की पूरी जानकारी हो
  • विदेश में हुई शादी की सिचुएशन में एंबेसी द्वारा नो ऑब्जेक्शन का सर्टिफिकेट (NOC)
  • दोनों का रेजिडेंसी सर्टिफिकेट

चलिए अब हम आपको बताते हैं कि विवाह प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे कर सकते हैं? (How to apply marriage certificate online?) अगर आप अपना मैरिज सर्टिफिकेट ऑनलाइन अप्लाई करना (Apply marriage certificate online) चाहते हैं तो आजकल के जमाने में यह काम ज्यादा मुश्किल नहीं है। इसके लिए आपको बस कुछ स्टेप्स को फॉलो करना है। इन स्टेप्स में आपको

  • अपनी सेवा पोर्टल की ऑफिशल वेबसाइट को खोलना है।
  • अब आपको होम पेज पर अपने विवाह को पंजीकरण के अंदर जाकर आवेदन देना है।
  • अगले स्टेप में आपको आधार कार्ड के बारे में पूछा जाएगा जिसके लिए आपको किसी एक पर टिक करना है जैसे कि अगर पति-पत की आधार कार्ड मोबाइल से लिंक है तो उनको हां पर क्लिक करना है वरना उन्हें न पर क्लिक करना होगा।
  • अगर आपका आधार कार्ड मोबाइल से लिंक है तो आपको आपके लिए आसानी होगी वरना आपको इसके लिए अलग से अपना आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक करवाना होगा।
  • इसके बाद विवाह प्रमाण पत्र का एक फॉर्म खुल जाएगा।
  • इसमें आपको फॉर्म में दी हुई हर तरह की जानकारी भरनी है जिसमें से आपका नाम मोबाइल, नंबर, ईमेल आईडी आदि पूछा जाएगा।
  • इसके बाद आपको सभी इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट स्कैन करके ऑनलाइन अपलोड करना है।
  • सबमिट का बटन दबाकर आपके सारे डाक्यूमेंट्स सबमिट हो जाएंगे।
  • विवाह प्रमाण पत्र के फॉर्म (Form for marriage certificate) में पूछे गए जानकारियां पति और पत्नी दोनों के लिए अलग-अलग होती हैं। जो उन्हें भरनी हैं।
  • इसके साथ दोनों को अपने अलग-अलग डॉक्यूमेंट को भी अपलोड करना है।

आपकी रजिस्ट्रेशन पूरी हो जाने के बाद आपकी सारी जानकारी विभाग को भेज दी जाएगी। उसके बाद मैसेज के थ्रू आपको सूचित कर दिया जाएगा कि क्या आपका विवाह प्रमाण पत्र रजिस्टर हो गया है। और उसके बाद आप ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर इसे आसानी से डाउनलोड भी कर सकते हैं।

तो यह थी मैरिज सर्टिफिकेट 2023 को अप्लाई करने की ऑनलाइन प्रक्रिया। (Process of applying marriage certificate online in 2023!) चलिए अब बात करते हैं विवाह प्रमाण पत्र 2023 की ऑफलाइन प्रक्रिया (Offline process of making marriage certificate 2023) के बारे में। उसके लिए सबसे पहले आपको सब रजिस्टार के ऑफिस में जाना होगा। उसके बाद आपको वहां से विवाह प्रमाण पत्र का एक फॉर्म दिया जाएगा। उस फॉर्म में पूछे गए सारी जानकारी आपको और आपके पार्टनर को भरनी है। जैसे कि आपका नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और बाकी सब कुछ दर्ज करवाना है।

इसके बाद आपको पूछे गए सभी इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट को उसे फॉर्म के साथ अटैच करना है। पूरी फाइल कंप्लीट करने के बाद आपको इस फॉर्म को सब रजिस्टार के ऑफिस में जमा करवाना होगा। इसके बाद आपको एक रेफरेंस नंबर दिया जाएगा। उस रेफरेंस नंबर के माध्यम से आप अपने विवाह प्रमाण पत्र की स्थिति देखी जा सकती है। जब आपका रेफरेंस नंबर आएगा और सब रजिस्ट्रार के साइन हो जाएंगे तो आपका विवाह प्रमाण पत्र बनाकर तैयार हो जाएगा।

मांगलिक और आंशिक मांगलिक दोष क्या है

विवाह सर्टिफिकेट बनवाने के क्या-क्या लाभ हैं? (What are the benefits of making a marriage certificate?)

जब आपने मैरिज सर्टिफिकेट बनवा लिया है तो अब बारी है आपको उसके बेनिफिट्स के बारे में बताने की, कि आप विवाह सर्टिफिकेट बनवाने के बाद कौन-कौन से डॉक्यूमेंट बनवा सकते हैं।

  • मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के बाद आप अपने इस दस्तावेज को राशन कार्ड बनवाने के लिए उपयोग कर सकते हैं।
  • मैरिज सर्टिफिकेट को आप किसी भी सरकारी काम को करवाने में अपने पहचान पत्र के रूप में दे सकते हैं।
  • भारतीय सरकार द्वारा विवाहित जोड़ों के लिए बहुत सी ऐसी कल्याणकारी योजनाएं चली हैं जिसे मेरिज सर्टिफिकेट बनवाने के बाद आप उनका बेनिफिट ले सकते हैं।
  • सर्टिफिकेट के उपयोग से आप अपन पासपोर्ट भी बनवा सकते हैं।

विवाह प्रमाण पत्र के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्न!!

1. विवाह प्रमाण पत्र यानी कि मैरिज सर्टिफिकेट क्या है? (What is marriage certificate?)

मैरिज सर्टिफिकेट एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज है जो की हर राज्य सरकार ने एक दाम्पत्य के लिए बनाना जरूरी कर दिया है। इस दस्तावेज यानी कि डॉक्यूमेंट से जोड़े का शादीशुदा होना जाहिर किया जाता है।

2. मैरिज सर्टिफिकेट बनाने के लिए क्या-क्या जानकारी चाहिए? ( What information is required to make a marriage certificate?)

मैरिज सर्टिफिकेट में आपको विवाह की तारीख, पति और पत्नी दोनों की पर्सनल इनफॉरमेशन और विवाह के स्थल की कुछ तस्वीरें आपको सर्टिफिकेट बनाने के लिए जरूर चाहिए।

3. विवाह प्रमाण पत्र बनवाना क्यों जरूरी है? (Why it is necessary to make marriage certificate?)

विवाह प्रमाण पत्र से आप लीगली मैरिड हो जाते हैं। यानी कि जिन महिलाओं को शादी के बाद कोई प्रॉब्लम आती है तो वह अपना मैरिज सर्टिफिकेट दिखाकर अपनी प्रॉब्लम का सॉल्यूशन ले सकते हैं और अपना हक़ जता सकती हैं।

4. विवाह प्रमाण पत्र बनवाने का प्रोसेस ऑनलाइन क्यों किया गया है? (Why the process of making a marriage certificate being done online?)

विवाह प्रमाण पत्र के लिए बहुत से डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है। इसलिए बार-बार विभाग में जाकर अपना समय बर्बाद करने करना पड़ता है। आपके समय को ध्यान में रखते हुए सरकार ने विवाह प्रमाण पत्र बनाने के प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है।

5. विवाह प्रमाण पत्र को ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें? (How to apply marriage certificate online?)

इसके लिए हमने आपको स्टेप बाय स्टेप सारी इनफार्मेशन हमारे आर्टिकल में दी है। आप हमारे आर्टिकल को पढ़े। और सारे स्टेप्स को फॉलो करें। तो आपको विवाह प्रमाण पत्र ऑनलाइन अप्लाई हो जाएगा।

6. भारत में विवाह प्रमाण पत्र को कैसे प्राप्त किया जाता है? (How can we get marriage certificate in India?)

विवाह प्रमाण पत्र बनाने के लिए जो जरूरी डॉक्यूमेंट है उनको आप या तो ऑनलाइन अपलोड करें या फिर सरकारी विभाग में जाकर अपने डॉक्यूमेंट को दिखाएं। उसके बाद ही आपको विवाह प्रमाण पत्र मिल सकता है। इसके इलावा अगर आप चाहें तो ऑफलाइन यानि कि ऑफिस जाकर अपना सर्टिफिकेट ले सकते हैं।

7. क्या मैं मैरिज सर्टिफिकेट ऑनलाइन बनवा सकते हैं? (Can we make marriage certificate online?)

जी बिल्कुल, आपके समय को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने विवाह प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। जिससे कि आपका काफी समय बचता है और आप ऑनलाइन डॉक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड कर सकते हैं। साथ ही आप मैरिज सर्टिफिकेट बनाने की फीस भी ऑनलाइन पर कर सकते हैं

8. भारत में मैरिज सर्टिफिकेट कौन जारी करता है? (Who gives the marriage certificate in India?)

हमारे भारत में विवाह प्रमाण पत्र विवाह रजिस्टर वाले कार्यालय में रजिस्टरार के कार्यालय में अप्लाई किया जाता है। उसके बाद सभी डॉक्यूमेंट और सिग्नेचर पूरे होने के बाद विवाह प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है।

गर्भावस्था में बैठने व उठने का सही तरीका

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें