Bangalore Pre Wedding Shoot Places: बेंगलुरु में प्री वेडिंग शूट की तैयारी कर रहे हैं? जानिए कौन-सी जगहें हैं सबसे खूबसूरत, कहाँ मिलेगा नेचर, रोमांस और रॉयल लुक।
प्री-वेडिंग शूट के लिए 15 बेस्ट पोज

Bangalore Pre Wedding Shoot Places:
शादी की तैयारियों में प्री-वेडिंग फोटोशूट (Pre Wedding Photoshoot) आजकल बहुत ज़रूरी हो गया है। कपल्स चाहते हैं कि शादी से पहले के खुशनुमा पल हमेशा तस्वीरों में सहेज लिए जाए। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही होता है – बेंगलुरु में प्री वेडिंग फोटोशूट कहाँ करें?
अच्छी बात यह है कि बेंगलुरु ऐसा शहर है जहाँ हर तरह की लोकेशन मिल जाएगी – नेचर से भरे गार्डन, झील के किनारे रोमांटिक जगह, शाही पैलेस और लग्ज़री रिसॉर्ट्स और मौसम भी सुहावना जो पूरे साल ऐसे ही रहता है। यहाँ हम आपके लिए लेकर आए है बेस्ट प्री वेडिंग शूट प्लेस इन बेंगलुरु (Best pre wedding shoot place in Bangalore) की पूरी लिस्ट।
बेंगलुरु में प्री वेडिंग शूट लोकेशन (Best Pre Wedding Shoot Places In Bangalore)
1. टमरिंड ट्री (Tamarind Tree for Pre Wedding Photoshoot Bangalore)
अगर आप ढूँढ रहे हैं बेंगलुरु में प्री वेडिंग शूट लोकेशन जो शाही और पारंपरिक टच दे, तो टमरिंड ट्री सबसे बढ़िया है। यहाँ पत्थरों के रास्ते, पुराने दरवाज़े और हवेली जैसा माहौल है। तस्वीरें देखकर लगेगा जैसे किसी राजमहल में शूट हुआ हो।
लोकेशन: कनकपुरा रोड, बेंगलुरु

2. लालबाग बॉटनिकल गार्डन (Lalbagh Botanical Garden Pre Wedding Shoot Places in Bangalore With Price)
अगर आप चाहते हैं कि आपकी तस्वीरों में नेचर और हरियाली हो, तो लालबाग गार्डन (आउटडोर प्री वेडिंग शूट लोकेशन बेंगलुरु) से बेहतर जगह नहीं। यहाँ के फूलों से सजे गार्डन और झील कपल्स को रोमांटिक और नैचुरल बैकग्राउंड देते हैं।
लोकेशन: मवाली, बेंगलुरु

3. कब्बन पार्क (Cubbon Park for Pre Wedding Photoshoot Bangalore)
कब्बन पार्क उन कपल्स के लिए अच्छे हैं जो चाहते हैं सिंपल लेकिन क्लासी शूट। पेड़ों से घिरी पगडंडियाँ और खुला ग्रीन एरिया आपकी फोटोज़ को फिल्मी टच देते हैं।
लोकेशन: कस्तूरबा रोड, बेंगलुरु

4. नंदी हिल्स (Nandi Hills for Pre Wedding Photoshoot Bangalore)
अगर आप रोमांस और एडवेंचर चाहते हैं, तो नंदी हिल्स परफेक्ट कपल शूट लोकेशन इन बेंगलुरु है। सुबह-सुबह सूरज की पहली किरण और बादलों के बीच खिंची तस्वीरें किसी ड्रीम सीन से कम नहीं लगतीं।
लोकेशन: चिक्काबल्लापुर (बेंगलुरु से 60 किमी)

5. बेंगलुरु पैलेस (The Bangalore Palace for Pre Wedding Photoshoot Bangalore)
अगर आपकी ख्वाहिश है कि फोटोज़ में रॉयल और ग्रांड लुक आए, तो बेंगलुरु पैलेस ज़रूर ट्राई करें। इसके यूरोपीय डिज़ाइन और शाही इंटीरियर आपकी तस्वीरों को रॉयल फील देंगे।
लोकेशन: वसंत नगर, बेंगलुरु
आउटडोर प्री वेडिंग शूट लोकेशन बेंगलुरु (Outdoor Pre Wedding Photoshoot Places In Bangalore)
6. उल्सूर लेक (Ulsoor Lake for Pre Wedding Photoshoot Bangalore)
झील किनारे फोटोशूट का अपना अलग ही जादू है। अगर आप पूछें कि बेंगलुरु में रोमांटिक लोकेशन कौन सी है? तो उल्सूर लेक लिस्ट में ज़रूर होगी। सनसेट के टाइम यहाँ की तस्वीरें गोल्डन लाइट में बेहद खूबसूरत आती है।
लोकेशन: हलसूरु, बेंगलुरु

7. सतोरी रिज़ॉर्ट (Satori Resort for Pre Wedding Photoshoot Bangalore)
अगर आप चाहते हैं भीड़ से दूर प्राइवेट शूट और लग्ज़री फील करवाए, तो सतोरी रिज़ॉर्ट सबसे अच्छा ऑप्शन है। यहाँ गार्डन, पूल और सिनेमैटिक सेटअप मिलता है, जो आपकी फोटोज़ को एक्सट्रा ग्लैम देता है।
लोकेशन: कनकपुरा रोड, बेंगलुरु

8. एंड बियॉन्ड – द स्पेस (And beyond The Space for Pre Wedding Photoshoot Bangalore)
ये जगह उन जोड़ों के लिए है जिन्हें सादगी और आधुनिकता पसंद है। यहाँ का सेटअप साफ-सुथरा और बहुत ही क्लासी है। तस्वीरें बिलकुल फिल्मी लगती हैं।
लोकेशन: बन्नी मंडप रोड, सोमनहल्ली, कनकपुरा रोड, बेंगलुरु

9. फार्महाउस सोशल (Farmhouse Social for Pre Wedding Photoshoot Banglaore)
अगर आप चाहते हैं कि आपकी तस्वीरों में गाँव जैसा देसी टच हो तो फार्महाउस सबसे बेस्ट है। हरे-भरे लॉन और खुले आसमान के बीच खिची तस्वीरें बहुत नैचुरल लगती है।
लोकेशन: निर्मला फार्म, विरगोनगर पोस्ट, बेंगलुरु

10. द शायर स्टूडियो (The Shire Studio for Pre Wedding Photoshoot Bangalore)
कभी-कभी कपल्स चाहते हैं कि उन्हें एक ही जगह पर कई तरह का बैकग्राउंड मिल जाए। द शायर स्टूडियो में यही खासियत है कि यहाँ अलग-अलग थीम्स और बैकग्राउंड पहले से तैयार हैं।
लोकेशन: गिद्देनाहल्ली, बेंगलुरु

11. शूट इन स्टूडियो (Shoot In Studio for Pre Wedding Photoshoot Bangalore)
यह जगह उन लोगों के लिए बढ़िया है जिन्हें आउटडोर की परेशानी नहीं चाहिए। यहाँ रोशनी, सजावट और बैकग्राउंड सब पहले से तय रहते हैं। बस जाइए और शूट शुरू कर दीजिए।
लोकेशन: गदिगारपाल्या, चिक्का मदुरै रोड, चनादेवी अग्रहारा, बेंगलुरु

12. बुक माय कैप्चर (Book My Capture for Pre Wedding Photoshoot Bangalore)
बुक माय कैप्चर बिल्कुल उसी तरह की जगह है जहाँ शूटिंग आसान हो जाती है। यहाँ अलग-अलग बैकग्राउंड और प्रॉप्स पहले से मौजूद रहते हैं।
लोकेशन: कनकपुरा रोड, गुहंतारा रिज़ॉर्ट के पास, नोवकल पाल्या, कागलीपुरा, बेंगलुरु

13. द मैन्शन (The Mansion for Pre Wedding Photoshoot Bangalore)
अगर आपको भव्य और शानदार पृष्ठभूमि चाहिए तो द मैन्शन से बेहतर जगह मुश्किल है। यहाँ रॉयल और मॉडर्न दोनो तरह की थीम मिलती है।
लोकेशन: जट्टानहल्ली कसाबा होबली, केम्पासागर पोस्ट, मगदी, रामनगर, बेंगलुरु

14. बीएसके स्नैपवेगा (BSK Snapvega for Pre Wedding Photoshoot Bangalore)
ये जगह बजट में शूट करवाने वालों के लिए अच्छी है। यहाँ सजावट साधारण रहती है लेकिन तस्वीरें शानदार आती हैं।
लोकेशन: कचनाहल्ली, ज्योति गैस के बगल में, नेलमंगला, बेंगलुरु

15. जेड 735 (Jade 735 for Pre Wedding Photoshoot Bangalore)
निजी और लग्ज़री शूट के लिए जेड 735 शानदार ऑप्शन है। यहाँ आपको बगीचे, पूल और आलीशान इंटीरियर्स मिल जाएंगे। इसे अक्सर कपल्स बेस्ट प्री वेडिंग शूट प्लेस इन बेंगलुरु मानते हैं।
लोकेशन: सदाहल्ली पोस्ट, अनवर लेआउट, बेंगलुरु

16. एलीमेंट रिज़ॉर्ट (Element Resort for Pre Wedding Photoshoot Bangalore)
एलीमेंट रिज़ॉर्ट उन कपल्स के लिए है जिन्हें नेचर और भव्यता दोनों चाहिए। यहाँ बड़े लॉन और सुंदर इमारतें हैं जो तस्वीरों को रॉयल लुक देते हैं।
लोकेशन: कनकपुरा रोड, बेंगलुरु

17. द डेस्टिनो (The Destino for Pre Wedding Photoshoot Bangalore)
द डेस्टिनो में अलग-अलग थीम्स और सेटअप पहले से बने रहते हैं। इसलिए यहां आपको बहुत सोचने की ज़रूरत नहीं, बस चुनिए और शूट शुरू कीजिए।
लोकेशन: के जी लक्केनहल्ली, लक्ष्मीपुरा पोस्ट, दासनपुरा, होबली, बेंगलुरु

18. क्वैरी सनसेट प्वाइंट (Quarry Sunset Point for Pre Wedding Photoshoot Bangalore)
अगर आप एडवेंचरस शूट चाहते हैं तो यहाँ आइए। ऊँची चट्टानें और डूबते सूरज का नज़ारा तस्वीरों को बेहद सिनेमैटिक बना देता है।
लोकेशन: मारेनहल्ली बंदे, मितगनहल्ली, बेंगलुरु

19. ग्रोवर वाइनयार्ड्स (Grover Vineyards for Pre Wedding Photoshoot Bangalore)
अगर कोई पूछे बेंगलुरु में रोमांटिक लोकेशन कौन सी है? तो ग्रोवर वाइनयार्ड्स जरूर गिने जाएंगे। यहां अंगूर की बेलों के बीच खिंची तस्वीरें रोमांस से भरपूर होती हैं।
लोकेशन: रघुनाथपुर, डोड्डाबल्लापुर मेन रोड, बेंगलुरु

20. कमर्शियल स्ट्रीट (Commercial Street for Pre Wedding Photoshoot Bangalore)
अगर आप कैजुअल और मज़ेदार शूट चाहते हैं तो यहाँ आइए। रंग-बिरंगी दुकानों और भीड़भाड़ भरी गलियों में खिंची कैंडिड तस्वीरें बहुत जीवंत लगती हैं।
लोकेशन: कमर्शियल स्ट्रीट, टास्कर टाउन, शिवाजी नगर, बेंगलुरु

प्री वेडिंग शूट से पहले ध्यान देने योग्य बातें (Tips for Pre Wedding Shoot)
- सुबह या शाम को शूट करें, ताकि नैचुरल लाइट मिले।
- कई जगहों पर परमिशन ज़रूरी होती है, इसलिए पहले से जानकारी ले लें।
- कपड़े लोकेशन के हिसाब से चुनें
- फोटोग्राफर से पहले ही थीम और पोज़ डिसकस कर लें।
- शूट को एंजॉय करें। आपकी खुशी ही तस्वीरों में झलकेगी।
निष्कर्ष:
बेंगलुरु की यही खूबसूरती है कि यहाँ प्रकृति, इतिहास, आधुनिकता और रोमांस, सब कुछ एक साथ मिलता है। बस अपनी पसंद, बजट और थीम तय करें और बेस्ट प्री वेडिंग शूट प्लेस इन बेंगलुरु में से किसी एक को चुनकर अपने लव स्टोरी के पलों को हमेशा के लिए सहेज लें।
आख़िरकार, शादी की तैयारियाँ तो कुछ महीनों की होती हैं, पर प्री-वेडिंग शूट की ये तस्वीरें ज़िंदगीभर मुस्कान बनकर साथ रहती हैं।
Bangalore Pre Wedding Shoot Places: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
बैंगलोर में प्री वेडिंग फोटोशूट में कितना खर्च आता है?
बेंगलुरु में प्री वेडिंग शूट का खर्च जगह, फोटोग्राफर और थीम पर निर्भर करता है। आमतौर पर आउटडोर शूट ₹5,000 से ₹25,000 तक में हो जाती है। लेकिन आप किसी लग्ज़री रिसॉर्ट या शाही लोकेशन जैसे इमली का पेड़ या बैंगलोर पैलेस चुनते हैं, तो खर्च ₹40,000 या उससे अधिक भी हो सकता है।
बैंगलोर में बेस्ट प्री वेडिंग शूट रिसॉर्ट्स कौन से हैं?
बेंगलुरु में कई खूबसूरत रिसॉर्ट्स हैं जो बेस्ट प्री वेडिंग शूट प्लेस इन बेंगलुरु माने जाते हैं। इनमें शामिल हैं: Jade 735, एलिमेंट्री रिसॉर्ट, सटोरी रिसॉर्ट, सिनेमाई अनुभव के लिए, द टमरिंड ट्री। इन रिसॉर्ट्स में आपको शांति, सुंदर बैकग्राउंड और प्राइवेसी सब कुछ मिलेगा।
क्या प्री वेडिंग शूट महत्वपूर्ण है?
हाँ, बिल्कुल! प्री वेडिंग शूट केवल तस्वीरों का नहीं, बल्कि यादों का हिस्सा होता है। यह कपल को शादी से पहले के खूबसूरत पलों को सहेजने का मौका देता है। यही वजह है कि आजकल हर जोड़ा अपने लिए एक खूबसूरत कपल शूट लोकेशन इन बेंगलुरु चुनता है।
प्री-वेडिंग शूट में कितना समय लगता है?
आमतौर पर एक प्री वेडिंग शूट 4 से 8 घंटे में पूरा हो जाता है। अगर आप एक से ज़्यादा लोकेशन चुनते हैं तो पूरा दिन लग सकता है।
क्या बैंगलोर पैलेस में प्री वेडिंग शूट की अनुमति है?
हाँ, बैंगलोर पैलेस में प्री वेडिंग शूट की अनुमति मिलती है, लेकिन इसके लिए पहले से आवेदन करना होता है।
बैंगलोर में प्री वेडिंग शूट के लिए सबसे अच्छी जगहें कौन सी हैं?
बेंगलुरु में कई शानदार जगहें हैं जो हर कपल के लिए परफेक्ट हैं जैसे: लालबाग बॉटनिकल गार्डन, कब्बन पार्क, नंदी हिल्स, इमली का पेड़, कमर्शियल स्ट्रीट।
नवरात्रि के लिए ट्रेंडिंग ब्लाउज डिजाइन



